May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कैसर अली और अली अज़हर के आवास पर इफ्तार का आयोजन ।

कैसर अली और अली अज़हर के आवास पर इफ्तार का आयोजन ।

वक्फ की जमीन मेरे पुरखों की जमीन है इस लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे/मुखिया हाशिम

वैशाली : गोरौल प्रखंड के सोंधो गुलजार बाग निवासी युवा राजनीतिक, सामाजिक लीडर कैसर अली एवं मुहम्मद अली अज़हर ने अपने मरहूम पिता मुहम्मद हैदर अली अंसारी की याद में कुरान की तिलावत कर फातिहा पढ़ा गया और मरहूम के लिए मगफिरत की दोआ की जिसमें मित्रों एवं रिश्तेदारों ने भाग लिया साथ ही इफ्तार पार्टी का भी आयोजन किया जहां काफी संख्या में मेहमानों की उपस्थित हुई मुख्य रूप से महताब आलम कानपुर, अंसारी महा पंचायत के पूर्व वैशाली जिला अध्यक्ष अरशद अंसारी, रोजीद अंसारी, अफजल अंसारी, हस्सान आदिल, आदिल शाहपुरी, मुखिया हाशिम अंसारी बक्सावां, साबिर अंसारी बक्सावां, अख्तर अंसारी बक्सावां, और डॉ. गुलाम सरवर, डॉ. महमूदुल हसन , जहीन अहमद , मजहरुल हक , मास्टर अली हुसैन, मास्टर मुहम्मद पप्पू, मुहम्मद सलीम, मुहम्मद फिरोज, मुहम्मद तोहीद अख्तर महनार, मुहम्मद सऊद अख्तर महनार, फैजान अख्तर और शादाब अख्तर महनार ने भाग लिया और नेक दुआओं के साथ शांति और चैन के लिए अल्लाह से प्रार्थना की और वक्फ बिल की सफलता के लिए भी प्रार्थना की। वहीं नन्हें-नन्हें रोजेदारों ने मेहमानों की खूब खातिरदारी की और नेक दुआएं लीं, जिनमें अरहम अली, जाहिब अहमद, गौहर इमाम, शाकिब अंसारी, जीशान अहमद, उमैर रजा समेत दर्जनों बच्चे शामिल हुए. इस अवसर पर मुखिया हाशिम अंसारी ने सुत्रों से बात करते हुए कहा कि वक्फ की जमीन मेरे आबाओ इजदाद की वक्फ की हुई जमीन है इस बिल की हिमायत में सरकार से आख़री सांस तक लड़ेंगे और पटना के धरना-प्रदर्शन का भरपूर हिमायत करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.