इंटर आर्ट्स में नूर सवा और साइंस में अविनाश बना स्कूल टॉपर महुआ। रेणु सिंह
संत कबीर उच्चतर विद्यालय महुआ नीलकंठपुर की छात्रा नूर सवा आर्ट में 454 अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी है। वही साइंस में अविनाश ने भी 454 अंक लाया है। नूर सवा और अविनाश पर स्कूल प्रशासन ने खुशी जताते और कहा कि उसने स्कूल ही नहीं बल्कि महुआ का नाम रोशन किया है। बुधवार को स्कूल टॉपर नूर सवा और अविनाश का सम्मान किया गया। स्कूल में शिक्षक शिक्षिकाओं ने उसे बधाई दी। प्रभारी अजीत कुमार, मॉडल शिक्षक मो मुकीम अख्तर सहित अन्य शिक्षकों ने बताया कि नूर सवा स्कूल टॉपर बनी है। जिससे महुआ का मान सम्मान बढा है। आर्टस में अर्चना भारती भी 418 अंक लाई है। जबकि साइंस में अभिषेक स्मृति प्रियंका ने भी 400 से अधिक अंक लाए हैं।