हाजीपुर प्रखंड के अरड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के तत्वावधान में स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा विद्यालय के बच्चों के बीच चित्रकला, निबंध लेखन, और स्लोगन प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने की। जबकि संचालन संयुक्त रूप से अधिकार मित्र संतोष कुमार और अरड़ा सरपंच नागेश्वर प्रसाद यादव ने किया।चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए दिव्या कुमारी को चुना गया, वहीं द्वितीय स्थान पर आरुषि कुमारी रहीं, तृतीय स्थान के लिए कुमकुम कुमारी चुनी गई । निबंध लेखन प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए रितिका कुमारी ,साक्षी कुमारी और रानी कुमारी चुनी गई।स्लोगन प्रतियोगिता में स्वेता कुमारी प्रथम, अर्चना कुमारी द्वितीय और तृतीय स्थान संजु कुमारी ने प्राप्त किया।इस दौरान जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के निदेशक सह स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर शुक्ला ने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और कानूनी जुर्म हैं।इस कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के लिए जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों के लोग पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।हम सभी का उद्देश्य है कि भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाया जाए।साल 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं।इस दौरान अधिकार मित्र संतोष कुमार ने बच्चों को बाल अधिकारों से संदर्भित विषय पर विस्तृत जानकारी दी और बाल विवाह नहीं करने का शपथ दिलाया।कार्यक्रम वरीय शिक्षक सुजीत कुमार,दिलीप कुमार, संगीता कुमारी, रेखा कुमारी, विजय कुमार सिंह,कृपानन्द कुमार, रितेश कुमार, वृजेश कुमार यादव, रितेश कुमार, राजकुमार आदि शामिल थे।