March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

लालगंज प्रखंड के राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय करताहाँ में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के तत्वावधान में स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा छात्रों के बीच चित्रकला, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अवधेश साह ने की। जबकि संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार और स्कॉट गाइड प्रभारी निरंजन कुमार ने किया।चित्रकला में प्रथम स्थान के लिए साक्षी कुमारी चुनी गई ,द्वितीय स्थान पर आकृति और तृतीय स्थान पर मुस्कान कुमारी रहीं । निबंध लेखन में क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए अंशु कुमारी ,साक्षी पटेल और रश्मि कुमारी चुनी गई।स्लोगन प्रतियोगिता में आँचल कुमारी प्रथम,कनिज फातमा द्वितीय और तृतीय स्थान खुशबु कुमारी ने प्राप्त किया।इस दौरान जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के निदेशक सह स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को बाल विवाह,बाल श्रम,बाल तस्करी और बाल यौन -शोषण जैसी विषयों पर जानकारी दी जा रही हैं।वहीं बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण हो इसके लिए छात्रों को प्रेरित किया जा रहा हैं।हम सभी का उद्देश्य भारत को वर्ष 2030 तक पूर्णतः बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाने का हैं। अधिकार मित्र संतोष कुमार ने बच्चों को बाल अधिकारों और इसकी सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी, साथ ही लोगों से बच्चों से सम्बंधित किसी भी सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 पर संपर्क करने की अपील की गई।कार्यक्रम में पवन कुमार,मिथलेश कुमार,मंटू कुमार,सूर्यकान्त कुमार,असित कुमार,विक्की राय, विकास कुमार,अनिल कुमार,लालबाबू राम,सज्जन कुमार,राजीव कुमार, सत्यप्रकाश किशन,ममता प्रसाद कुमारी श्यामा,जीनत प्रवीण, मिनी कुमारी,भारती कुमारी, निशि कुमारी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.