March 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

11 अप्रैल को जन सुराज की बिहार बदलाव रैली की सफलता के लिए प्रशांत किशोर के साथ वैशाली के नेताओं की बैठक संपन्न ।

11 अप्रैल को जन सुराज की बिहार बदलाव रैली की सफलता के लिए प्रशांत किशोर के साथ वैशाली के नेताओं की बैठक संपन्न ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

पटना ! पटना का गंगा तट, मरीन ड्राइव ,एलसीडी घाट पर स्थित सत्याग्रह आश्रम के सभागार में प्रशांत किशोर के नेतृत्व में वैशाली जिला जन सुराज के जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के प्रमुख पदाधिकारी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रशांत किशोर ने बिहार में व्यवस्था परिवर्तन करने के लिए कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि जब तक समर्पित होकर इस मुहिम में भाग नहीं लेंगे ,तब तक बिहार में बदलाव संभव नहीं है। इसी के परिपेक्ष में 11 अप्रैल 2025 को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार बदलाव रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें पूरे बिहार से 10 लाख लोगों के भाग लेने की तैयारी चल रही है ।पटना के समवर्ती जिला वैशाली होने के कारण वहां के कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में शामिल होकर बिहार बदलाव की प्रक्रिया में अपना योगदान करें ।इसके लिए जिला प्रभारी मनोज यादव के नेतृत्व में 12 सदस्यी कमेटी का गठन किया गया ,जो जिले के 16 ब्लॉक में ग्रुप बनाकर प्रचार प्रसार ,लोगों को लाने ले जाने, भोजन पानी जैसे व्यवस्था पर कार्य करेंगे। इसके लिए प्रदेश कमेटी की ओर से आईएएस अधिकारी प्रशांत आनंद को अधिकृत किया गया ।जिले से जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने भाग लिया और प्रशांत किशोर को आश्वासन दिया कि वैशाली जिला से लगभग 50000 की संख्या में लोग इस बिहार बदलाव रैली में भाग लेंगे। भाग लेने वालों में जिला संरक्षक चंद्र देव सिंह, राम नारायण सिंह, जिला अध्यक्ष ठाकुर इंदु भूषण सिंह, महासचिव सर्वेश कुमार उर्फ मिठाई लाल, महिला सेल अध्यक्ष श्रीमती अलका सिंह ,युवा अध्यक्ष राजकुमार साहनी ,जिला मुख्य प्रवक्ता सुधीर मालाकार ,हाजीपुर जिला संगठन अध्यक्ष राकेश रंजन, महनार जिला संगठन अध्यक्ष प्रवीण कुमार उर्फ पप्पू सिंह, महुआ जिला संगठन अध्यक्ष इंद्रजीत प्रधान, महिला अध्यक्ष पिंकी विप्लवी, श्वेता सिंह, संजू देवी के अलावे महंत अखिलेश्वर दास, डॉक्टर विनय पासवान, मुकेश राम, डॉक्टर सुमन सिन्हा, मनोज यादव ,सुनील शर्मा, दीपक सिन्हा, मुकेश मालाकार, अखिलेश पासवान, राजदेव ठाकुर, अवधेश पासवान, हरदेव सिंह ,जयप्रकाश चौधरी, लालदेव कुशवाहा, नागेंद्र चौधरी, धनंजय सिंह, अविनाश कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता व नेता ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.