संध्याकालीन चौपाल का आयोजन मुखिया श्री गणेश राय के द्वारा किया गया
लालगंज प्रखंड के बसंत! जहानाबाद पंचायत के वार्ड नंबर 11 में संध्याकालीन चौपाल का आयोजन मुखिया श्री गणेश राय के द्वारा किया गया ग्राम चौपाल लगाने का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार द्वारा संचालित परिवार नियोजन पखवाड़ा और बालिकाओं के छात्रवृत्ति एवं सत प्रतिशत बालिकाओं का आठवीं से नवमी एवं दसवीं क्लास से 11वीं क्लास में नामांकन सुनिश्चित हो एवं पढ़ाई पूरी हो।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण पुरुषों एवं महिलाओं को संबोधित करते हुए मुखिया जी ने कहा कि सरकार द्वारा जनता ग्राम जनता के कल्याण हेतु विभिन्न तरह के योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसमें वर्तमान में परिवार नियोजन पखवाड़ा चल रहा है इस पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य योग लाभार्थियों का चयन कर उन्हें परिवार नियोजन साधन अपनाने हेतु प्रेरित करना ताकि वो अपने परिवार को नियोजित कर सही से देखभाल कर सके, साथ ही बालिकाओं की शिक्षा 12वीं क्लास तक सुनिश्चित हो इसके लिए भी समुदाय में जागरूकता की काफी आवश्यकता पर जोर दिया उन्होंने कहा कि अपने आसपास की सभी वैसी बालिकाओं को चिन्हित करके उनके नामांकन हेतु प्रयास करें एवं कठिनाई होने पर मुझे एवं पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों से संपर्क करें उन्होंने कहा कि अगर एक लड़की पढ़ लिख जाती है तो वह अपने पूरे परिवार को शिक्षित एवं अच्छे संस्कार दे सकती है। इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन की ओर से उपस्थित दिव्या भारद्वाज एवं मनोज कुमार ने भी ग्रामीणों से बात करते हुए बताएं कि आप सभी अपने-अपने घर की बालिकाओं का पढ़ाई सुनिश्चित करने हेतु प्रयास करें एवं समस्या आने पर संबंधित विभाग एवं मुखिया जी के साथ-साथ हमसे भी संपर्क कर सकते हैं।
