जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्टेट टॉपर अंकिता को किया सम्मानित
महुआ। सेहान हाईस्कूल की छात्रा अंकिता इंटर आर्ट्स में स्टेट टॉपर बनी है। उसके टॉपर होने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी स्कूल पहुंचे और उसे सम्मानित किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र नारायण सिंह और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी निशांत किरण ब्रह्मानंद उच्च विद्यालय सेहान पहुंचे। उन्होंने इंटर में स्टेट टॉपर अंकिता को बुके देकर सम्मानित किया और उसकी सफलता पर खुशी जताई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक बृज किशोर कुमार, शिक्षक अखिलेश कुमार, अरुण कुमार, भोला पंजियार, पूजा भारती, हिमचंद्र द्विवेदी और अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने अंकिता की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उसने स्कूल के साथ महुआ और जिला का नाम रोशन किया है।