इंटर साइंस में 464 अंक लाकर आया बनी प्रखंड टॉपर महुआ। रेणु सिंह
इंटर साइंस में प्रेमराज राजकीय कृत राजगृह उच्च माध्यमिक विद्यालय की आया रानी ने साइंस में 464 अंक लाकर प्रखंड टॉपर बनी है। आया के पिताजी प्रकाश चंद्र पाठक खेतीहर हैं। वह पिरोई गांव की रहने वाली है। आया को सर्वाधिक अंक प्राप्त हुआ है। वह दो अंक से जिला टॉपर बनने से पीछे चली गई है। हालांकि आया का कहना है कि आगे और अच्छा करेगी ताकि स्टेट स्तर पर उसका नाम हो। आया के शिक्षक सत्येंद्र चौधरी बताते हैं कि वह काफी मेधावी छात्रा है। उसे पढ़ाई में काफी मन लगता है। आया स्वभाव से भी सरल है। आया की सफलता पर घर के सभी लोग ने खुशी जताया हैं। घर परिवार के साथ सगे संबंधी और गांव में खुशी की लहर है।