March 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार इंटरमीडिएट 2025 परीक्षा का परिणाम आते ही सफल पारीक्षत्रियों को कांग्रेस नेता और समाजसेवी मो सद्दाम हुसैन ने सम्मानित किया

बिहार इंटरमीडिएट 2025 परीक्षा का परिणाम आते ही सफल पारीक्षत्रियों को कांग्रेस नेता और समाजसेवी मो सद्दाम हुसैन ने सम्मानित किया ।

शहर के बागमाली मोहल्ले के रहने वाली आलिया खातून ने इंटरमीडिएट में 443 अंक में सफल हो कर अपने माता पिता को गौरवान्वित की।छात्रा ने 88.6 प्रतिशत से सफल होने पर उसे घर जा कर समाजसेवी सह कांग्रेस नेता मो सद्दाम हुसैन ने पाठ्यपुस्तक , अंगवस्त्र, ओर धनराशि दे कर सम्मानित किया । वहीं अपनी पुत्री को सम्मानित होते देख माता पिता के आंखों से खुशी के आशु छलक गए । छात्रा आलिया ने वहां सिर्फ सेल्फ स्टडी और माता पिता के आशीर्वाद से यह मुकाम पाया है । आगे चलकर एक डॉक्टर बन कर समाज ओर देश की सेवा करना चाहती है, छात्रा ने बताया कि पिछले बार भी मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2023 91.8 प्रतिशत लाने पर भईया आप ही ने मुझे सम्मानित किया था । छात्रा के पिता मो शराफ़त बागमाली सीता चौक के निकट एक छोटी सी टेलर दुकान चलाकर अपने परिवार का भरपोषण करते हैं। इस बार छात्रा आलिया खातून neet परीक्षा बैठने वाली है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.