March 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रेम प्रमिला आवासीय विद्यालय के नन्हे बाल वैज्ञानिकों ने अपनी कलाकृति से सबको चौंकाया।

प्रेम प्रमिला आवासीय विद्यालय के नन्हे बाल वैज्ञानिकों ने अपनी कलाकृति से सबको चौंकाया

रिपोर्ट सुधीर मालाकार

महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत माधोपुर ग्राम स्थित प्रेम प्रमिला आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नन्हे बाल वैज्ञानिकों के रूप में विज्ञान की एक से बढ़कर एक कलाकृति प्रस्तुत कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया ।बताते चले की विद्यालय की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था ।जिसमें छात्र-छात्राओं ने वैज्ञानिकों को पीछे छोड़ते हुए अपनी कलाकृति को प्रस्तुति देकर उपस्थित अभिभावकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार ने बताया कि हर बच्चों में किसी न किसी प्रकार की प्रतिभा छुपी रहती है ,जिसे निखारने के लिए प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। प्रत्येक वर्ष हमारे बच्चे अपनी कलाकृति प्रस्तुत करते हैं और वह पुरस्कृत भी होते हैं ।इस मौके पर जाने-माने दंत चिकित्सक डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों का मन भोला भला होता है और उनमें कुछ आगे बनने की लालसा होती है ,वशर्तें कि उन्हें आगे बढ़ाने में समुचित सुविधा एवं सलाह देने की आवश्यकता है । शुभम एवं प्रिया की प्रदर्शनी वॉटर पॉल्यूशन से जुड़ी हुई थी, जिससे यह उन्होंने बताया कि आज हम अपने जल स्रोत को विभिन्न रसायन का प्रयोग करके प्रदूषित कर रहे हैं ,फिर वही जलवाष्प बनकर बादल बनके एसिड वर्षा के रूप में हमारे बीच में आता है और इससे हमारी भूमि धीरे-धीरे बंजर हो जाती है। खेती करने लायक नहीं रह जाती है ,इससे बचने के लिए हमें जल प्रदूषण को कम करना होगा, क्योंकि इसमें बहुत सारे जलीय जीव प्रदूषण के कारण विलुप्त होते जा रहे हैं।प्रदर्शित कलाकृति को देखकर उपस्थित अभिभावक ने बच्चों की भूरि भूरि प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.