March 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लोजपा नेता संजय सिंह ने अग्नि पीड़ितों के बीच किया राहत सामग्री वितरण ।

लोजपा नेता संजय सिंह ने अग्नि पीड़ितों के बीच किया राहत सामग्री वितरण ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ (वैशाली )पिछले दिनों प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मी नारायणपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर में दलित बस्ती में भीषण अग्निकांड में दर्जनों घर जलकर राख हो गए थे । जिन्हें खाने-पीने की वस्तु एवं कपड़े तक शामिल है।इसकी खबर मिलते हैं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरिष्ठ नेता व महुआ विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी संजय सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ अग्नि पीड़ितों के बीच जाकर ढाढस बंधवाया तथा राहत सामग्री का वितरण किया ।जैसे ही लोजपा नेता पीड़ितों के बीच पहुंचे सभी फूट-फूट कर रोने लगे। सबको ढाढस एवं साहस देते हुए संजय सिंह ने कहा कि घबराने की बात नहीं है । विपत्ति में हम सभी आपके साथ है।जहां तक संभव होगी ,हमारी पार्टी ,एवं हमारे ओर से ,सरकार की ओर से जो भी व्यवस्था होगी सभी आपको मुहैया कराए जाएंगे। इस अवसर पर लोजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ,छात्र लोजपा जिला अध्यक्ष श्रीकांत पासवान, पूर्व मुखिया सत्येंद्र कुमार सिंह सहित अन्य समाज सेवी एवं राजनीतिक दल के नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.