March 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मैट्रिक परीक्षा में बालेश्वर सिंह सुदामा देवी की छात्राओं ने परचम लहराया ।

मैट्रिक परीक्षा में बालेश्वर सिंह सुदामा देवी की छात्राओं ने परचम लहराया

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

सहदेई बुजुर्ग (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के पहाड़पुर तोई ,अंधरावर चौक स्थित बालेश्वर सिंह सुदामा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में उच्चतम अंकों के साथ अपना दबदबा कायम रखा ।सर्वाधिक छात्राओं ने उच्चतम अंक प्राप्त करते हुए अपने विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रौशन किया ।इन छात्राओं में रीत कुमारी, ब्यूटी कुमारी,श्वेता शर्मा,नीतू कुमारी, सुष्मिता शर्मा, ऋतु कुमारी ,छात्रों में शुभम कुमार , राकेश कुमार,अंकित कुमार प्रमुख है। इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं की सफलता पर विद्यालय के निदेशक अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित कर सफल प्रतिभागियों को पुष्प हार एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। बड़ी संख्या में गण्यमान लोगों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं व बधाई दी ।बधाई देने वालों में राम बहादुर सिंह, योगेंद्र सिंह, डॉक्टर उमाशंकर निराला ,डॉ बी एन शर्मा ,दिनेश सिंह ,अनिल सिंह ,पूर्व प्राचार्य भगवान प्रसाद साहू ,श्रीमती बीना भारती ,प्राचार्य रघुनाथ सिंह ,कविता कुमारी,सुरेश सिंह सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जीवन पथ पर आगे बढ़ाने की आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.