April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत भवन पर अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली भव्य कलश शोभायात्रा ।

जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत भवन पर अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली भव्य कलश शोभायात्रा ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ (वैशाली) चैत्र रामनवमी राम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर महुआ प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत भवन स्थित राम जानकी मंदिर पर अखंड अष्टयाम यज्ञ के लिए भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में पहलेजा से लाए हुए पवित्र गंगाजल महावीर मंदिर स्थान से हजारों की संख्या में नर नारियां ने कलश में भरकर जय श्री राम के नारों के साथ यज्ञ स्थल पर पहुंची। इससे पूर्व शोभा यात्रा जहांगीरपुर सलखन्नी के विभिन्न मार्गो से होते हुए महावीर स्थान पहुंची ,यहां से पवित्र गंगाजल भरकर पुनः कई मार्गो की यात्रा पूरा करते हुए राम जानकी मंदिर पंचायत भवन पहुंची ,जहां पर यज्ञ आचार्य जयशंकर झा पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना कराया ।इस यज्ञ में मुख्य यजमान सुनील कुमार साह और उनकी धर्मपत्नी अनीता देवी अपने माथे पर गंगाजल भर कलश को लेकर आगे आगे चल रही थी, उनके पीछे हजारों की संख्या में नर नारियां ,गाजे बाजे, घोड़े चलते हुए नगर का भ्रमण किया। इस अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर के पुजारी श्रीकांत दास ने बताया कि प्रत्येक वर्ष रामनवमी को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है ।पूरे कार्यक्रम के देखरेख स्थानीय पंचायत समिति सदस्या सरिता देवी एवं उनके पति पप्पू कुमार चौधरी के निर्देशन में आयोजित हो रही है ।पप्पू चौधरी ने बताया कि यह यज्ञ पूरे क्षेत्र के सभी लोगों के सहयोग से आयोजित है, जिसमें 24 घंटे के अखंड राम धुन का आयोजन होगा, तत्पश्चात भगवान राम की विवाह की झांकी प्रस्तुत की जाएगी। इस मौके पर सुनील कुमार ,प्रियांशु चौधरी, विक्रम, विक्की, महेश, मुकेश, शंभू सहित अन्य गण्यमान लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.