सभी वार्ड सदस्य ने बताया कि देसरी प्रखंड के उफरौल पंचायत में उप मुखिया पर 45 दिन पहले लगा अविश्वास प्रस्ताव पर अभी तक पदाधिकारी द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया 20 फरवरी 2025 को प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पंचायत सचिव महोदया को आवेदन दे दिया गया लेकिन अभी तक चुनाव कराने की प्रक्रिया नहीं किया गया जब भी पंचायत सचिव एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से हम लोग बात करते हैं तो वह टालमटोल कर देते हैं! जिससे यह प्रतीक होता है कि पंचायत सचिव एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने पद का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं अगर 7 दिनों के अंदर अविश्वास पर चुनाव नहीं कराया गया तो हम सभी वार्ड सदस्य गण अपना सामूहिक इस्तीफा जिला पंचायती राज पदाधिकारी को सौंप देंगे इसका जिम्मेदार पंचायत सचिव एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी होंगे वार्ड सदस्यों विकास कुमार , अभिजीत कुमार, मनोज पासवान , जिलानी अंसारी , सर्वेश कुमार, रिंकू देवी , सुनीता देवी, नीलम कुमारी बौनी देवी संवाददाता अभिजीत कुमार देसरी प्रखंड