संत बीएस पब्लिक स्कूल में मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
सहदेई बुजुर्ग (वैशाली) मगध साम्राज्य के मौर्य वंश के महान शासक सम्राट अशोक की जयंती संत बी एस पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित किया गया।जहां पर स्कूल के शिक्षक,छात्र छात्राएं ने पुष्पांजलि अर्पित कर ने भाव भीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित वक्ताओं ने कहा सम्राट अशोक का जीवन बड़ा ही उदारपूर्ण था ।जब तक वह एक सम्राट के रूप में शासन किया अपने साम्राज्य का विस्तार किया ।जब कलिंग के युद्ध के बाद सम्राट अशोक को युद्ध से नफरत हो गया तो उन्होंने शस्त्र का त्याग कर दिया और बौद्ध धर्म को अपनाकर सादा जीवन व्यतीत करने लगे ।उन्होंने अपने पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा को बौद्ध धर्म के प्रचार करने के लिए भारत ही नहीं अन्य देशों में भी भेजा और बौद्ध धर्म के नियमों को शिलालेखों में खुदवा कर प्रचारित किया। मगध साम्राज्य भारत ही नहीं विश्व के कंधार से गंधार तक फैली हुई ।साम्राज्य सभी नियम कानून के अनुसार राज्य संचालित होते थे ।जयंती समारोह के अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक सुनील कुमार सिंह ने की।