पातेपुर (वैशाली )प्रखंड क्षेत्र के डभैच्छ पंचायत के गोबिंदपुर उर्फ गाड़ा में बसंती नवरात्र के अवसर पर श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमर रही है। यज्ञ स्थल पर बने सुंदर आकर्षक यज्ञशाला, मूर्तियां ,खेल तमाशे आकर्षण के केंद्र बने हुए ।कथावाचक द्वारा रसीले स्वर में कथा वाचन भी किया जा रहे हैं ,जिससे भक्तों द्वारा श्रवण किया जा रहा है ।इस मौके पर पातेपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक लखेंद्र रौशन यज्ञ स्थल पर पधार कर पूजा अर्चना की तथा भक्तों का मनोबल बढ़ाया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह उर्फ मिंटू सिंह ने बताया कि यज्ञ में पधारे सभी श्रद्धालुओं का ख्याल रखा जाता है कि उन्हें किसी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। लोग भारी संख्या में खुशी पूर्वक अपने परिवारजनों के साथ मेले का आनंद उठा रहे। वाराणसी से आए कथाकार का संगीतमय प्रस्तुति हो रही है। 108 प्रतिमाओं का पूजन एवं यज्ञ मंडप की परिक्रमा चल रही है।रात्रि में रास लीला की भी प्रस्तुति होती है।सात अप्रैल को यज्ञ की पूर्णाहूति होगी ।समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा महा भंडारा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दयानंद सिंह सचिव जगदीश सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, समिति के सदस्य रणधीर सिंह, अखिलेश सिंह, मुकेश सिंह, जगरनाथ सिंह, ब्रज किशोर सिंह के साथ यज्ञ समिति के सभी सदस्य एवम समस्त ग्राम वासी मौजूद थे ।