अमर शहीद पशुपतिनाथ सिंह की शहादत हमेशा याद किया जाएगा : प्रेमा चौधरी ।
रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार।
पातेपुर (वैशाली)शहीदों के मजार पर लगेंगे हर वर्ष मेले ,वतन पर मरने वालों की बाकी यही निसा होगी ,उक्त बातें पातेपुर के पूर्व विधायिका प्रेमा चौधरी ने पातेपुर के बलिगांव में अमर शहीद पशुपति नाथ सिंह के 65 वा शहादत दिवस पर कही । पशुपति नाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित पंचायत सरकार भवन में समारोह को संबोधित करते उन्होंने कहा कि राम कृष्ण को हमलोगों में से कोई देखा नही ,किंतु उनके आदर्श को हम लोग पूज्य रहे है ,उसी तरह पशुपति बाबू ने बलिगांव के लोगों के लिए जो त्याग किया, वे हमेशा अमर रहेंगे ।यहां के लोगों को प्रेरणा मिलती रहेगी।जब उनका शहादत हुआ था ,सबसे पहले बलिगांव के मुखिया बिहारी बाबू ने हर वर्ष कार्यक्रम आयोजित किया,जिसमें आई जी डीआईजी स्तर के पदाधिकारी पधार रहे थे ।इस बार समारोह ट्रस्ट द्वारा दो भागों में मनाया गया।बताते चले कि अमर शहीद पशुपति नाथ सिंह उर्फ लोहा सिंह के नाम से प्रसिद्ध पातेपुर थाना के दरोगा थे। 8 अप्रैल 1959 की रात्रि के 12 बजे सूचना मिली कि बलिगांव में डकैत आक्रमण कर दिया है ,सूचना मिलते ही वे अपने घोड़े पर सवार होकर अकेले ही डकैतों से सामना करने के लिए निकल पड़े और तीन डकैतों को उन्होंने मौत का घाट उतारने के बाद खुद गोली के शिकार हो गए ।हॉस्पिटल जाते 9 अप्रैल को दुनिया से अलविदा हो गए तभी से उस महान पुरुष की याद में बलिगांव में शहादत दिवस मनाया जाता है ।आज उनके शहादत दिवस पर पुलिस प्रशासन के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें एसडीपीओ महुआ ,डीएसपी शिवहर से ऊपर कोई पदाधिकारी नही आए,नही स्मारक समिति के अध्यक्ष वैशाली डीएम संरक्षक यशपाल मीना,पातेपुर बीडीओ,सीओ,विधायक के नही आने से आए लोगों को निराशा हुई।उधर पशुपतिनाथ मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किया गया ।साहेब रमेश दास के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया राम इकबाल चौरसिया,मुखिया कपिलेश्वर राय,पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी,तारक चौधरी,किसलय किशोर,निर्गुण गायिका राज रानी,नवल किशोर राय,रविकेश आर्य,कोषाध्यक्ष राजेश्वर राजू सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।मंच का संचालन मो मुन्ना एवम मो असलम सिद्दीकी ने की।