May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पत्रकार के घर की खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर,एसपी ने किया एसआईटी का गठन

पत्रकार के घर की खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर,एसपी ने किया एसआईटी का गठन

वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के भवानी चौक स्थित न्यू कॉलोनी में अवस्थित मानवाधिकार टुडे के कार्यकारी संपादक व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शशि भूषण कुमार के मकान में विगत सप्ताह चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। डॉ. शशि सपरिवार महुआ, छितरौली स्थित अपने गांव पूजन समारोह में भाग लेने गए हुए थे। इसी का लाभ उठाते हुए पीछे के रास्ते से चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश कर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार ने सोलह लाख के सामान, जिसमें आभूषण व अन्य सामान शामिल है, और पचपन हजार रुपया कैश चोरी होने की बात बताया है। इस घटना की सूचना मिलने पर औद्योगिक थाना प्रभारी ने स्वयं घटनास्थल का मुआयना किया और मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई का भरोसा दिया है। हाल के दिनों में हाजीपुर में कॉलोनी में चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है। इससे मुहल्लेवासी रात भर जगने को विवश है। चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस की गश्ती पर भी सवाल उठ रहे है। पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने घटना की गंभीरता को देखते हुए कांड के उद्भेदन हेतु एसआईटी का गठन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.