April 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद की गई दिवंगत बबीता चौधरी ।

प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद की गई दिवंगत बबीता चौधरी ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ (वैशाली) ग्राम पंचायत राज गोविंदपुर के अंतर्गत लक्ष्मी नारायणपुर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजीत कुमार चौधरी की अर्धांगिनी दिवंगत बविता चौधरी के प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई । श्रद्धांजलि देते हुए जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने कहा कि इस संसार में आने जाने का क्रम लगा रहता है ।इसी क्रम में कोई अपनी कर्तव्य निष्ठा के कारण समाज व देश में याद किया जाता है ।इस करी में दिवंगत बविता चौधरी थी ,उन्होंने परिवार समाज सबकी सेवा करते हुए संसार से अपने नश्वर शरीर की त्याग कर दिया ।हम उनके त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता मनोज कुमार राय, गोविंदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया विजय कुमार राय, नंदकिशोर राय ,सीतांशु चौधरी, अभिषेक कुमार सिंह ,सुधीर मालाकार,संजीत कुमार चौधरी सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.