March 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कश्मीर पहलगाम में आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में दरभंगा मे कैंडल मार्च: रेयाज ख़ान क़ादरी साहब

कश्मीर पहलगाम में आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में दरभंगा मे कैंडल मार्च: रेयाज ख़ान क़ादरी साहब

मधुबनी संवाददाता मो सालिम आजाद

आज संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ अभियान दरभंगा बिहार के तत्वाधान में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में दिनांक 23 अप्रैल 2025 को संध्या 6: बजे निम चौक से राम जानकी मंदिर होते हुए कोतवाली चौक 5 नाका दरभंगा तक,काजिए शहर अरशद रहमानी इमारतें शरिया की अध्यक्षता एवं संयोजक सह पार्षद नफीसुल हक़ रिंकू के नेतृत्व में, कैंडल मार्च निकाली गई जिसमें सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
नफीसुल हक़ रिंकू ने कहा कि नैतिकता के आधार पर देश के गृह मंत्री को अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए जम्मू कश्मीर में हुए इस हमले की जितनी निंदा की जाए कम है। धारा 370 का हवाला देते हुए देश के पटल पर ना जाने कितनी दफा जम्मू कश्मीर से आतंकी एवं आतंकवाद के समापन की बात खुले मंच से कहा है
रियाज खान कादरी ने कहा आतंकवादियों ने जिस तरह की यह घटना को अंजाम दिया है इस पर केंद्र सरकार को शक्ति के साथ कार्रवाई करनी चाहिए चाहे वह आतंकवादी अपने देश का हो या बाहर किसी दूसरे मुल्क से आया हो इस तरह की घटना को आतंकवादियों ने अंजाम दिया यह इंसानियत से गिरी हुई बात है कोई भी इंसान किसी की हत्या करते हुए 10 बार सोचता है लेकिन वहां लगातार गोलियों की आवाज आती रही और आतंकवादी अपने घिनौना काम को अंजाम देती रही पूरा मुल्क इस घटना के निंदा करता है और इस घटना में शामिल तमाम आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा कि केंद्र सरकार से गुहार करता है जमाल हसन ने अपना आक्रोश दिखाते हुए जल्द से जल्द आतंकवादी गतिविधियों पर शक्ति से निपटने की मांग की।
सैयद आफताब अशरफ ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा मारे गए पर्यटकों के परिवार के प्रति हम संवेदना व्यक्त की ख़लीकुज जमा पप्पू ने कहा आज पूरा देश वर्तमान की भाजपा सरकार से जानना चाहती है कि आखिर कब तक इस प्रकार की निर्मम हत्याएं होती रहेंगी। अमजद उर्फ पप्पू खान ने कहा आखिर इस सभी पर्यटकों का क्या कसूर था जिन्होंने अपनी जान गंवाई है।
अगर वर्ष 2024 की बात करें तो केवल दिसंबर तक कुल 15 आतंकी हमले हुए हैं जिसमें 11 नागरिकों एवं 17 सुरक्षाकर्मियों ने अपनी जान गंवाई थी। महज पिछले 3 वर्षों में कुल 32 आतंकी हमले हुए हैं, और सरकार केवल और केवल आतंकवाद के समाप्त होने की बात करती, और जम्मू कश्मीर की ज़मीनी हकीकत लगातार सामने आती रही है । अनुरेश चन्द्र ने कहा कि इन्होंने नोटबंदी से भी आतंकवाद को समाप्त करने की बात कही थी वर्तमान की केंद्र सरकार इस देश के लोगों को मुद्दे से भटकना चाहती हैं। फिरोज आलम ने कहा वर्ष 2014 से अब तक देश के प्रधान मंत्री, नरेंद्र मोदी जी ने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं किया विगत दिनों हुए आतंकी हमले हुए हैं और देश के प्रधान मंत्री जी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी चाहिए और उन्हें देश को बताना चाहिए कि । रजनीश चौबे ने कहा कि धारा 370 का हवाला कब तक दोहराई जाएगी। साथ ही जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में पर्यटकों की निर्मम हत्या हुई है जिन्होंने भी अपनी जान गवाई है सरकार की नाकामयाबियों का शिकार हुई है उन्हें केंद्र सरकार की ओर से उचित मुआवजा की मांग करते हैं। इस कैंडल मार्च में सिर्फेआलम तमन्ने, अधिवक्ता मुमताज़ आलम, रियाज़ खान कादरी, मो०उमर ख़लीकुज जमा उर्फ पप्पू खान, अमजद उर्फ पप्पू खान, इकबाल हसन रिशु, जमाल हसन, डॉ०मुन्ना खान, आफताब अशरफ, खालिद हुसैन,, रजनीश चौबे, अनुरेश चंद्र, राजू पासवान, सचिन राम, दुलारे दीप, कमरे आलम, आरजू अरुफ, वसीम अहमद, मोहम्मद तहसीन राजा अंसारी, मो इरशाद, मोo जावेद, मोo अशरफ, मोo वशीद अहमद, मोo रिजवी, कमर आलम उर्फ तारा, नौशाद अहमद, मोo दस्तगीर, मोo उस्मान, सहित सैकड़ों लोग इस कैंडल मार्च में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.