मधुबनी झंझारपुर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सभा आयोजित हुई
मधुबनी संवाददाता मो सालिम आजाद
मधुबनी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा में विशेष विमान से उतरने के बाद वह हेलीकॉप्टर से मधुबनी पहुंचे सभी ने पीएम मोदी का स्वागत किया और पहलगाम हमले के कारण इस सभा में तामझाम नहीं रखा गया और सादगी से कार्यक्रम की गई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के तमाम नेता मंच पर मौजूद थे प्रदेश अध्यक्ष दिलीप, जीतनराम मांझी, शांभवी चौधरी, लेशी सिंह सहित कई नेता पहुंचे विजय सिन्हा और संजय झा भी पहुंचे मंच पर पहुंचते ही पीएम मोदी और नीतीश कुमार बात करने लगे इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दुख व्यक्त किया केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने स्वागत करते हुए कहा कि आज पंचायती राज दिवस के मौके पर बिहार के एक जिले के एक पंचायत में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए हैं उन्होंने कहा कि पुलवामा के बाद भी देश आपके साथ था और अब पहलगाम हमले के बाद भी लोग आपके साथ हैं इस घटना से मर्माहत होने के बावजूद यहां आना पंचायतों को आगे बढ़ाने की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचायक है आपने विकसित भारत के लिए पंचायती राज को आत्मनिर्भर बनाने का जो प्रयास किया है वह जमीन पर दिख रहा है आपने 10 साल में पंचायतों के लिए जो किया गया 13वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर राशि मिलना उस राशि को सात गुना बढ़ाकर सशक्त करने का फैसला किया पंचायतों में महिलाओं को सशक्त करने का आपका सपना भी फलीभूत हो रहा है और आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर बिहार के मधुबनी की धरती से 13,480 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया सभा में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जी लेसी सिंह सहित कई नेता मौजूद थे . .