पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ युवाओं ने निकाला आक्रोश मार्च ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) बीते दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के खिलाफ पूरा देश में आक्रोश व्याप्त है । मानो पूरा देश आज इस आतंकवादी के कायरता पूर्ण कार्य की लेकर गुस्से में है। जगह-जगह कैंडल मार्च एवं आक्रोश मार्च निकाले जा रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र के कुशहर चौक से सिंघाड़ा ,कदम चौक ,गोविंदपुर दुर्गा स्थान तक युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल कर अपना आक्रोश व्यक्त किया ।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह से आतंकवादी के पनाहगार पाकिस्तान के खिलाफ खुलकर युद्ध करने की मांग की। युवाओं ने कहा कि आज पूरा देश इस आतंकवादी की कायराना पूर्ण हरकत के खिलाफ एकजुट है। जब तक आतंकवादी के समूल नाश नहीं होगा ,तब तक हम भारतवासी चैन से नहीं बैठेंगे । इस आक्रोश मार्च में लोजपा रामविलास के संजय सिंह, हर्षवर्धन सिंह ,मनीष कुमार यादव, रमैया सिंह ,आलोक यादव, पंकज शाह ,भोलू सिंह, अशोक सिंह, विग्नेश सिंह , भरत साह,प्रदीप सोनी ,अरुण सिंह,भोला सिंह, विकास पासवान , आशुतोष झा सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।