अनुसूचित जाति कृषकों के बीच कृषि यंत्रों का वितरण ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली) कृषि विज्ञान केंद्र, हरिहरपुर वैशाली के द्वारा डॉ अनिल कुमार सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान के दिशा निर्देशन में वैज्ञानिक कुमारी नम्रता, कृषि अभियंत्रण के द्वारा वैशाली जिले के महुआ प्रखंड के समसपुरा ग्राम में अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के किसानों को खेती में उपयोग होने वाले कृषि उपकरण का वितरण किया गया इसके अंतर्गत हैंड टूल कीट जैसे खुरपी , कुदाल,हंसुआ 2, निकौनी यंत्र, मक्का छुड़ाने वाले यंत्र एवं भिन्डी तोड़ने वाले छोटे उपकरण विषय पर प्रशिक्षण दिया गया ।इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि यंत्रों का उपयोग कर जीविकॉपार्जन करना। प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थी को हैंड टूल कीट का वितरण किया गया। वैज्ञानिक कुमारी नम्रता ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि भिन्डी तोड़ने भले यंत्र का उपयोग करने से हाथ में किसी तरह की समस्या नहीं होती हैऔर भिन्डी का शेल्फ लाइफ भी बढ़ जाता है।और बताया कि मक्का छुड़ाने वाले छोटे यंत्र से मक्का छुराने में परेशानी कम होती है।महिलाएं मक्का को हाथ से छुड़ाते थे, जिससे उंगली में घाव हो जाता था।यह यंत्र लघु किसान एवं महिलाओं के लिए उपयोगी है।इस कार्यक्रम के सफल संचालन में कृषि केंद्र के कर्मचारी सोनू कुमार एवं प्रगतिशील किसान लक्ष्मण पासवान, नंदलाल पासवान ,जगलाल पासवान, अजय राम, कृष्ण मोहन पासवान ,अशोक पासवान ,नरेश राम ,मुकेश राम ,मनोज तूफानी ,अरविंद कुमार भोला पासवान, लाल परी देवी ,माला देवी, ममता कुमारी,किरण देवी ,अंजली कुमारी सहित दो दर्जन से अधिक अनुसूचित जाति कृषक उपस्थित थे।