बिहार खेल प्रतिभा खोज योजना “मशाल” कार्यक्रम आयोजित किया गया
हाजीपुर, वैशाली। जिले के चेहराकलाँ प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुस्तफापुर उर्दू में शनिवार एवं रविवार को शिक्षा विभाग, खेल विभाग व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. सेराजुल हक़ फैजी के नेतृत्व में बिहार खेल प्रतिभा खोज योजना “मशाल” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें एथलेटिक्स, साइकिलिंग, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल समेत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. सेराजुल हक़ फैजी ने कहा कि यहां से बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चे , संकुल स्तर, प्रखण्ड स्तरीय, जिला स्तरीय तथा राज्य स्तरीय “मशाल” प्रतियोगिता कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि फिर देश स्तर के लिए उनका चयन होगा। प्रधानाध्यापक मो. सेराजुल हक़ फैजी ने बताया कि बच्चों के सेहत को ध्यान में रखने का सरकार कि यह एक अनोखी पहल है। इस कार्यक्रम से बच्चों के प्रतिभा की खोज भी हो सकेगा। कार्यक्रम के समापन पर “मशाल” खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों को विद्यालय परिवार की तरफ़ से मेडल एवं प्रतिभागिता प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक मो. नसीम अख्तर, तस्बीहुज जमा, सत्यानंद गिरि, मो. इसलाम, शमसुद्दोजा, अज़मत परवीन, लता सिंह, उषा कुमारी, अंजुम आरा, सारिका कुमारी सहित छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम कार्यक्रम में भाग लिया।