एक ही गांव में दो माह के अंदर तीन लोगों की हुई मौत ,
रिपोर्ट जाहिद वारसी
गोरौल थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में बीते दो महीने में तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी है. लगातार हो रहे इस तरह की घटना से ग्रामवासी काफी डरें हुए है. पूरे गांव में मातम छाया हुआ है. पहली घटना 25 फरवरी दिन मंगलवार की रात्रि में हरशेर-बेलवर मार्ग पर घटी है. जिसमे चैनपुर गांव निवासी राम निवास सिंह के 45 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार सिंह उर्फ पिंटू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वही दूसरी घटना 4 मार्च दिन मंगलवार को फकुली चौक पर घटी जिसमे चैनपुर गांव निवासी वीरचन्द्र सिंह के 28 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. वही तीसरी घटना 26 अप्रैल दिन शनिवार को काजीपुर थाने के एकारा पुल के निकट घटी है जिसमे चैनपुर गांव निवासी राम जतन सिंह के 50 वर्षीय अधिवक्ता पुत्र की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी है. इस दुर्घटना से लोग काफी चिंतित है. उन्हें किसी अनहोनी की शंका खाए जा रही है. गांव के बड़े बुजुर्गों का कहना है कि एक ही गांव और एक ही जाती के लोगो पर भगवान कहर बरसा रहे है यह कहा का न्याय है. दुर्घटना से पीड़ित हर घर के लोगो की आंशु थमने का नाम नही ले रहा है. इस हादसे में किसी ने अपना पुत्र खोया है तो किसी ने अपना पति कई बच्चों के माथे से उनका पिता का साया ही उठ गया है. हर दुर्घटना के बाद दर्जनों घरों में चूल्हा नही जलता है. कोई विधाता को कोश रहा है तो कोई अपने भाग्य का दोष दे रहा है.