May 3, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मशाल 2025 विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत।

मशाल 2025 विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

महुआ (वैशाली) बिहार सरकार द्वारा विद्यार्थियों में छुपी खेल प्रतिभा को खोजने के लिए विद्यालय स्तरीय खेल कुद प्रतियोगिता प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का आयोजन में अंडर 14 एवं अंदर 16 उम्र वर्ग के छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।इसके अंतर्गत फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, साइकिलिंग ,एथलेटिक्स के विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय के शिक्षकों द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र लेकर पुरष्कृत किया गया ।महुआ प्रखंड क्षेत्र के पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरपुर मिर्जानगर में खेल संयोजक उमाशंकर सिंह एवं प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार के निर्देशन में विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सफलता भी अर्जित की। सफल छात्र छात्राओं को विद्यालय के शिक्षकों एवं समाज सेवियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं मेंडल देकर सम्मानित किया। उपस्थित शिक्षकों में सुनील कुमार सिंह, अभिजीत कुमार सिंह,अस्फा नाजमीन ,चंदन कुमार,गुड़िया कुमारी ,दीप शिखा, दयानंद साह,आशुतोष कुमार, कांति कुमारी ,अजीत कुमार,बिरजू कुमार , रत्नाकर रत्न ,एवं महुआ वार्ड संघ अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.