May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ए आई एस एफ गोरौल का अंचल सम्मेलन संपन्न

ए आई एस एफ गोरौल का अंचल सम्मेलन संपन्न

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

गोरौल (वैशाली )ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन से जुड़े छात्रों ने गोरौल प्रखंड के प्रेमराज कॉलेज के निकट एक निजी कोचिंग संस्थान में अंचल सम्मेलन का आयोजन किया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार प्रियदर्शी ने कहा कि आज बिहार में सरकारी शिक्षा को बर्बाद किया जा रहा है ।राज्य के अंदर अधिकतर विद्यालयों में शिक्षक की भारी कमी है ।कई मध्य विद्यालय ,उच्च विद्यालय को अपग्रेड किया गया लेकिन वहां मूलभूत सुविधाएं प्रदान नहीं किया गया।बैठने के लिए कमरे ,बेंच डेस्क की कमी है, वही नए शिक्षा नीति के तहत तीन वर्ष के स्नातक डिग्री कोर्स को चार वर्ष कर सेमेस्टर सिस्टम करने से गरीब मजदूर के बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे है। ए आई एस एफ गोरौल की नई टीम अंचल में छात्र समस्याओं को लेकर संघर्ष करेंगी ।
इस कार्यक्रम में सर्वसम्मति से राहुल कुमार को अध्यक्ष,नवजीत श्रीवास्तव को सचिव ,कृष राज व रोहित साहू को उपाध्यक्ष ,अनिकेत पटेल को सह सचिव और अभिषेक ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया ।

छात्रों ने अंत में ए आई एस एफ जिंदाबाद ,राष्ट्रपति हो या चपरासी की संतान सबको शिक्षा एक समान ,समान शिक्षा प्रणाली लागू करो के नारे लगाए ।
इस कार्यक्रम में ए आई एस एफ के जिला उपाध्यक्ष आदर्श रंजन,गौरव कुमार,सुधीर कुमार,संजय कुमार पंडित,हिमांशु राज ,अणुव्रत,प्रिंस कुमार,रवि रंजन ,आदित्य राज ,उत्कर्ष सिंह,पिंटू कुमार समेत दर्जनों छात्र शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.