May 3, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अष्टयाम यज्ञ के सम्मान को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद में मारपीट

अष्टयाम यज्ञ के सम्मान को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद में मारपीट
महुआ। रेणु देवी

अष्टयाम यज्ञ के समापन पर सम्मान कार्यक्रम के बाद धोती और गमछा नहीं मिलने को लेकर विवाद पैदा हो गया। जिसको लेकर दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें घर पर चढ़कर गाली गलौज करते हुए मारपीट कि गई। यह घटना सराय थाने के मुकुंदपुर गांव में घटी।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव में ग्रामीणों के सहयोग से अष्टयाम यज्ञ हुआ था। जिसके बाद कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करने वाले लोगों का सम्मान हुआ। सम्मान में एक व्यक्ति को धोती गमछा नहीं मिलने को लेकर सोशल मीडिया पर बयान बाजी होने लगी। जिसको लेकर विवाद पैदा हो गया और मारपीट हो गई। गांव के राहुल कुमार सिंह ने थाने को आवेदन देकर बताया है कि उनके घर पर चढ़कर गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के नीरज कुमार, राजा बाबू सिंह, लक्ष्मी सिंह, रोहित कुमार सिंह, मंजू देवी, मुनारिक सिंह आदि लाठी डंडे से लैस होकर पहुंचे और मारपीट की। स्थानीय शिवजी राय, रंजन कुमार, अनिल कुमार सिंह, राजू कुमार, ऋतुराज कुमार आदि ने बताया कि यज्ञ के सम्मान कार्यक्रम में असमानता बताकर सोशल मीडिया पर अनाप-शनाप बयान बाजी की जा रही थी। जिसको लेकर विवाद भर का और राहुल कुमार सिंह के साथ मारपीट की गई। वहीं दूसरे पक्ष की मंजू देवी की ओर से भी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.