May 3, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में निगरानी टीम ने घूस लेते सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

महुआ में निगरानी टीम ने घूस लेते सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

हाजीपुर (वैशाली) महुआ में निगरानी विभाग के टीम ने घूस लेते हुए सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर को निगरानी की टीम ने अपने साथ पटना ले गई है। बताते चलें कि महुआ थाना में तैनात पर सब इंस्पेक्टर मेघनाथ राम को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत छतवारा चौक के पास से सब इंस्पेक्टर मेघनाथ राम ने दामोदर सिंह से केस नंबर 409/25 दर्ज कांड में परिवादी दामोदर सिंह से ₹5000 रिश्वत ले रहे थे। तभी जाल बिछाए बैठे विजिलेंस की टीम ने दबोच लिया।
मेघनाथ राम ने परिवादी से केस में मदद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर थाना से तकरीबन 2 किलोमीटर दूर छतवारा चौक के पास परिवादी को बुलाया था और वही उसे रुपया ले रहा था। हालांकि इस संबंध में दामोदर सिंह के द्वारा विजलेंस की टीम को पहले ही शिकायत की गई थी। दामोदर सिंह रिश्वत देने में आनाकानी कर रहे थे। जिसको लेकर सब इंस्पेक्टर मेघनाथ राम के द्वारा केस में मदद नहीं की जा रही थी। इसी को लेकर परिवादी ने पटना विजिलेंस की टीम से शिकायत की थी।
इस संबंध में निगरानी विभाग का डीएसपी ने बताया कि 409 /25 महुआ थाना में दर्ज कांड में केस में मदद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अनुसंधान सब इंस्पेक्टर मेघनाथ राम ने परिवादी दामोदर सिंह से थाना क्षेत्र अंतर्गत छतवारा चौक के पास 5 हजार रुपए ले रहे थे। तभी पकड़ा गया है, परिवादी दामोदर सिंह ने पहले ही निगरानी विभाग से शिकायत दर्ज कराई थी, वही सब इंस्पेक्टर की घूस लेने के आरोप में गिरफ्तारी से क्षेत्र में चर्चा का विषय है बना हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.