जिला अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता के अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
जिला अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता के अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक रविवार को हाजीपुर के सर्किट हाऊस में हुई। जिला अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता के अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। जिला अध्यक्ष ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द बूथ स्तरीय कमिटी एवं प्रत्येक बूथ पर बीएलए-2 का गठन करें। ताकि बूथ स्तर पर किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव शिवनाथ पासवान,चंदन गांधी,जयप्रकाश गुप्ता नकुल,छात्र जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,जिला प्रधान महासचिव दिनेश पांडे,दलित सेना प्रधान महासचिव बब्लू पासवान,महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान,गोरौल प्रखंड अध्यक्ष रामइकबाल कुशवाहा,मनीष कुमार पासवान,बिदुपुर प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा,रामप्रवेश झा,नागेंद्र पासवान,रवींद्र पासवान,जंदाहा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान,राजापाकर प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र सिंह,जिला महासचिव रणधीर पासवान,मुकेश पासवान,भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष राजू दास,जिला महासचिव मोहन राय,अभय कुमार,संजू देवी,पंकज महतों उपस्थित थे।
