April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुजफ्फरपुर में अपराध पर लगाम कसने को लेकर सीधे वरीय अधिकारियों को दें आपराधिक गतिविधियों की जानकारी।

मुजफ्फरपुर में अपराध पर लगाम कसने को लेकर सीधे वरीय अधिकारियों को दें आपराधिक गतिविधियों की जानकारी।

ब्यूरो चीफ अंजुम शाहlब की रिपोर्ट मुजफ्फरपुर बिहार।

 

मुजफ्फरपुर शहर में हो रही लगातार बढ़ते अपराध और आपराधिक वारदातों के बीच, मुजफ्फरपुर पुलिस ने विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब जिले के वरीय अधिकारी केवल स्थानीय पुलिस पर ही नहीं, बल्कि आम लोगों से भी सहयोग की उम्मीद कर रही हैं। इसी कड़ी में, एक कंट्रोल रूम की शुरुआत की गई है, जिसका एक विशेष नंबर 9431896700 आम जनता के लिए जारी किया गया है। इस पहल के तहत, आम लोग अब अपने आस-पास होने वाली किसी भी घटना या आपराधिक गतिविधि की जानकारी सीधे वरीय अधिकारियों को दे सकते हैं। यह कंट्रोल रूम सीधे डीजी मुख्यालय ऑफिस से जुड़ा होगा। जिस से अपराधिक मामलों में कमी आए गी

शहर में लगातार गोलीबारी, हत्या और चोरी जैसी घटनाओं ने आम जनता में भय का माहौल बना दिया है। पुलिस लगातार अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है, लेकिन अपराध का ग्राफ कम होता नहीं दिख रहा हैं।मुजफ्फरपुर पुलिस के वरीय अधिकारियों ने अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। यह नया कंट्रोल रूम इसी सोच का परिणाम है, ताकि किसी भी घटना की सूचना त्वरित रूप से अधिकारियों तक पहुंच सके और समय रहते अपराधियों पर कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.