April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भतीजा के मटकोर में शामिल होने से पहले ही बुआ की दुर्घटना में मौत

भतीजा के मटकोर में शामिल होने से पहले ही बुआ की दुर्घटना में मौत

महुआ मुजफ्फरपुर सड़क पर फुलार रजिया चौक पर हुई घटना, पुत्र के साथ बाइक से मायके में जाने के दौरान हुई घटना

महुआ। रेणु सिंह

भतीजा के मटकोर में शामिल होने के पहले ही वाहन की धक्के से बाइक सवार बुआ की मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी समारोह में खलल पड़ गई। वही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बुधवार की शाम महुआ मुजफ्फरपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत फुलार रजिया चौक के पास घटी।
गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद मृतिका शव यहां गौसपुर चकमजाहिरद पंचायत के कादिलपुर में आते ही देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वही परिजनों के चित्कार मच गई।
मृतका 45 वर्षीया रेणु देवी महुआ थाने के गौसपुर चकमजाहिद पंचायत के कादिलपुर निवासी अशोक चौधरी की पत्नी थी। बताया गया कि रेणु देवी अपने छोटे पुत्र विशाल कुमार के साथ बाइक से मायके मुजफ्फरपुर के झीटकाही जा रही थी। वह महुआ मुजफ्फरपुर सड़क के फुलार रजिया चौक के पास पहुंची कि पीछे से वाहन ने उसी के बाइक में धक्का मार दिया।जिससे उसे बाइक से गिर जाने के कारण सर फट गई और अधिक रक्तस्राव होने से मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं पुत्र विशाल कुमार घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मृत्यु का के मायके में भतीजा की शादी समारोह था। गुरुवार को बरात जानी थी। जिसके घृतढारी मटकोर कार्यक्रम में भाग लेने जा रही थी। जबकि रास्ते में ही यह मनहूस घटना हो गई। मृतका के पति अशोक चौधरी दिल्ली में रहकर गाड़ी चलाते हैं। वहीं बड़ा बेटा विक्रम कुमार भी गाड़ी ड्राइवर है। बेटी ब्यूटी की शादी हो चुकी है। इस घटना को लेकर यहां कादिलपुर में लोगों ने बुधवार की शाम और गुरुवार की सुबह में चूल्हे नहीं जलाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.