April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

समर कैंप में बच्चों ने वर्चुअल रूप में सीखे विभिन्न व्यंजन बनाने के गुण

समर कैंप में बच्चों ने वर्चुअल रूप में सीखे विभिन्न व्यंजन बनाने के गुण

महुआ। रेणु सिंह

शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे समर कैंप के तीसरे दिन गुरुवार को यहां सभी स्कूलों में बच्चों के बीच विभिन्न व्यंजन बनाने के तौर तरीके बताए गए। हालांकि यह तारिका वर्चुअल रूप में बताया गया कि किस तरह से खाना को बनाया जाता है और इसमें कौन सी सामग्री लगती है।
महुआ के करीब 200 विद्यालयों में समर कैंप चलाया जा रहा है। जिसमें बच्चे उत्सवी माहौल में जीवन की कलाकृतियों के साथ जीने की राह को सीख रहे हैं। यहां प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी के निर्देशन में समर कैंप चलाया जा रहा है। उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर में प्राचार्य मनोज कुमार सिंह के द्वारा बच्चों को क्षेत्रीय व्यंजन के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें मसाले, सब्जियां और फलों के नाम बताए गए। इस दौरान शिक्षक शिक्षिकाओं की मदद से बच्चों ने वर्चुअल रूप में खाद्य पदार्थ बनाने की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि किस तरह घर में खाद्य पदार्थ बनाया जा सकता है और किस सब्जी में कौन से मसाले लगते हैं। संत कबीर उच्चत्तर विद्यालय नीलकंठपुर में प्रभारी अजीत कुमार, मॉडल शिक्षक मुकीम अख्तर के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने खाद्य पदार्थ बनाने की जानकारी ली। इधर सिंघाड़ा, हरपुर बेलवा, कर्णपुरा, प्रेमराज, पकड़ी, कन्हौली, फुलवरिया, मकसूदपुर ताज, रसूलपुर मुबारक सहित विभिन्न स्कूलों में समर कैंप में बच्चे जीवन की कला को सीख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.