भाजपा जिला कार्य समिति के बैठक में बूथ कमेटी को सशक्त बनाने पर जोर
भाजपा जिला कार्य समिति के बैठक में बूथ कमेटी को सशक्त बनाने पर जोर
बैठक में आगामी चुनाव में सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए गए विभिन्न टिप्स, उत्साह और उमंग के बीच आगामी चुनाव में कार्य करने का लिया संकल्प
महुआ। रेणु सिंह
आगामी चुनाव में सफलता और पार्टी के क्रियाकलापों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ बूथ कमेटी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को यहां भाजपा जिला कर समिति की बैठक हुई। यहां विष्णु चौक स्थित सभा भवन में बैठक बहुत की गई। जिसमें कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में अपनी भागीदारी निभाने को लेकर विभिन्न टिप्स दिए गए। इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी को निष्ठा पूर्वक निभाने का संकल्प लिया।
इस कार्य समिति की बैठक का उद्घाटन पातेपुर के विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन, लालगंज के संजय सिंह, भाजपा उत्तरी मंडल के जिला अध्यक्ष अजब लाल साह, जिला संगठन महामंत्री संजीव कुमार उर्फ बबलू चौधरी आदि ने दीप प्रज्वलित कर की। इस मौके पर मुख्य रूपसे उपस्थित प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर के पार्टी पदाधिकारीयों ने कार्यकर्ताओं को हौसले बुलंद करते हुए उन्हें आगामी चुनाव की सफलता पर विभिन्न टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ कार्यकर्ता होते हैं और उनके बदौलत ही पार्टी अपनी मुकाम तक पहुंचती है। उन्होंने संगठन की मजबूती के साथ बूथ कमेटी को सशक्त बनाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जा रहे देश हित कार्य को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की जानकारी लोगों में देने को कहा गया। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के उत्तरी के जिला अध्यक्ष अजब लाल साह और संचालन जिला उपाध्यक्ष पंकज यादव ने किया। जबकि आगंतुकों का स्वागत जिला संगठन महामंत्री बबलू चौधरी द्वारा किया गया। पार्टी के पदाधिकारीयों ने कहा कि बैठक में कई निर्णय लिए गए हैं और यह बैठक काफी अहम थी।
कार्य समिति के बैठक में इनकी रही उपस्थित:
भाजपा जिला कार्य समिति की हुई बैठक में प्रदेश के ललिता कुशवाहा, जिला महामंत्री घनश्याम सिंह, प्रवक्ता राजेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी आशुतोष कुमार, शिव शंकर चौहान, महिला सेल की जिला मंत्री प्रमिला ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा देवी, मंजू सिंह कुशवाहा, रेखा पासवान, जिला उपाध्यक्ष रीता राम, रिंकू कुमारी, रेखा शर्मा, मिथिलेश कुमार, महुआ नगर अध्यक्ष दीपूदत, उत्तरी मंडल के अध्यक्ष रमैया सिंह, दक्षिणी के संजीव कुमार, चेहराकला के रविंद्र कुशवाहा, मिथुन कुमार सिंह, अभिषेक राज, महेश शाह, सुरेंद्र प्रधान, उमेश कुमार, सुधीर कुमार, अनिल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
