करंट से मारे व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के बाद आते ही परिजनों में मचा कोहराम
करंट से मारे व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के बाद आते ही परिजनों में मचा कोहराम
मशरूम प्लांट को बनाने के दौरान हुई थी घटना, मशीन में करंट आ जाने से झूलस जाने पर इलाज के दौरान निजी अस्पताल में हुई थी मौत, महुआ के छतवारा कपूर में घटना से छाया मातम
महुआ। रेणु सिंह
मशरूम प्लांट बनाने के दौरान मशीन में करंट आ जाने के बाद झुलस जाने से इलाज के दौरान एक व्यक्ति की हुई मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक का शो पोस्टमार्टम के बाद यहां नगर परिषद के वार्ड संख्या 11 छतवारा कपूर में आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर मातमपुरसी करने वाले लोगों का मृतक के दरवाजे पर आना-जाना जारी था। वही करंट से झुलसे दूसरे व्यक्ति का इलाज पटना में चल रहा है।
मृतक करीब 40 वर्षीय शशि कुमार सिंह यहां नगर परिषद वार्ड संख्या 11 छतवारा कपूर निवासी स्व बिंदेश्वर सिंह का पुत्र था। यहां बताया गया कि शशि जंदाहा के जगदीशपुर में मशरूम का प्लांट बना रहा था। बीते मंगलवार की दोपहर काम करने के दौरान मशीन में शॉर्ट लग जाने के कारण करंट आ गई। जिससे शशि और उसके बगलगीर सोनू कुमार झूलस गया था। जिसमें शशि की मौत जंदाहा के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया। जहां उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
पत्नी और बच्चों करोड़ कर बुरा हाल:
यहां नगर परिषद के वार्ड संख्या 11 निवासी शशि कुमार की हुई करंट लगने से मौत के बाद पत्नी सीमा देवी, इकलौती पुत्री 12 वर्षीया लावण्या श्रुति उर्फ आकांक्षा तथा इकलौते पुत्र 10 वर्षीय आराव अयान उर्फ हैप्पी का तो रो रो कर बुरा हाल था। शशि की कमाई से ही घर परिवार चलता था। अब इनका भरण पोषण कैसे होगा। पत्नी की चित्कार से सबका कलेजा दल जा रहा था। पुत्र पुत्री तो पिता के शव को निहार रहे थे। पुत्री पांचवा में पढ़ती है और पुत्र अभी पहला में है। मां रामकली देवी के तो पुत्र की मौत से आंसू थम नहीं रहे थे। तीन भाई ऋषि और शशि जुड़वा थे। वही छोटा भाई सन्नी और इकलौती बहन रेणु तो भाई की मौत से गमगीन थे। घर पर मृतक के ससुर जंदाहा के सिलौथर निवासी लक्ष्मीनारायण सिंह के अलावा चाचा दिलीप कुमार, रघुनाथ सिंह, चचेरी बहन पूजा गमजदा थे।
20 दिनों से चल रहे काम के अंतिम समय में लगा करंट:
शशि कुमार करीब 20 दिनों से मशरूम प्लांट में पैनल बनाने का काम कर रहा था। मंगलवार को काम समाप्त हो रहा था। बताया गया कि मात्र चार प्लेट का ही काम करना था कि यह घटना हो गई। उधर करंट से झूलसे इसी गांव निवासी मुनेश्वर सिंह के पुत्र सोनू कुमार भी जीवन मौत से पटना में जूझ रहा है। घटना पर सभापति नवीन चंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव, समाजसेवी सत्येंद्र कुमार, नगर परिषद के वार्ड सदस्यों के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों ने दुख व्यक्त किया है।
