April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

समर कैंप के द्वारा बच्चों को विस्तृत जानकारी दी गई 

समर कैंप के द्वारा बच्चों को विस्तृत जानकारी दी गई 

रिपोर्ट जाहिद वारसी

 

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोरौल चकव्यास में समर कैंप 2025 के अंतर्गत चौथे दिन विद्यालय के बच्चों द्वारा स्थानीय व्यंजन ,खाद्य पदार्थ ,मसाले एवं सब्जियों के संदर्भ में विस्तृत जानकारियां दिया गया . नोडल शिक्षक सुभाष कुमार एवं खुशबू कुमारी के नेतृत्व में विद्यालय हाट जिसे बोलचाल की भाषा में पेठिया कहा जाता है उसका का आयोजन किया गया. विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन, मसाले की दुकान,पोषण वाटिका से साग- सब्जियां ,फल की दुकान लगाया. विद्यालय हाट लगाने के पीछे के उद्देश्य के संदर्भ में बताते हुए प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार ने कहा कि समर कैंप के तहत बच्चों को सामाजिक परिवेश के साथ-साथ सर्वांगीण विकास हेतु बच्चों मे खरीद बिक्री के साथ ही किन वस्तुओं को दर्जन, किलो,लीटर , मीटर इत्यादि में बेचा जाता है उसकी भी जानकारी दी गई. साथ ही विशिष्ट व्यंजन के रूप में आयुष राज का लिट्टी चोखा की दुकान हाट का आकर्षण का केंद्र रहा . इस हाट में बच्चों ने सामाजिक कुरीतियों पर भी करा प्रहार करते हुए नशा मुक्त बिहार, दहेज प्रथा,पर्यावरण संरक्षण,बाल अधिकार, स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया . इस हाट का भ्रमण सभी वर्गों के बच्चों एवं शिक्षकों ने भी किया. हाट में विक्रेता के रूप में रतन,अंश राज, अभिषेक, आयुष राज, सोनाली, स्नेहा,प्रिंस राज , निशांत कुमार ,शिवानी कुमारी,नैन्सी ,आलिया प्रवीण ने मुख्य भूमिका निभाई .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.