May 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पर्यावरण संरक्षण को लेकर बीईओ ने लगाए पौधे

पर्यावरण संरक्षण को लेकर बीईओ ने लगाए पौधे
महुआ। रेणु सिंह

पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा यहां स्कूल पर पौधारोपण किया गया और लोगों को इसे बचाने की नसीहत दी गई। मंगलवार को उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय अब्बूचक गोपालपुर में फलदार पौधे लगाए और पर्यावरण को संयोगने का संदेश दिया।
यहां प्रधानाध्यापिका शैल कुमारी के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर पहुंची प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने फलदार आम के पौधे लगाए। उन्होंने बताया कि पेड़ पौधे मानव भी नहीं बल्कि धरती पर संपूर्ण जीव के लिए काफी जरूरी है। जिस तरह से सैरातों की कटाई हो रही है। उसके अनुपात में इसे लगाया नहीं जा रहा है। उन्होंने लोगों से कम से कम एक पौधे देश हित के लिए लगाने की नसीहत दी। वही प्रधानाध्यापिका शैल कुमारी ने कहा कि पौधे लगाकर उसे बचाने की जरूरत है। जब तक धरती पर हरियाली है तब तक जीवन है। इस मौके पर नीतू कुमारी, किरण कुमारी के अलावा अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। यहां सभी बच्चों को अपने माता-पिता से कहकर पौधे लगवाने को बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.