महुआ में गला व्यवसायी की हुई हत्या पर रालोजपा का आक्रोश मार्च
महुआ में गला व्यवसायी की हुई हत्या पर रालोजपा का आक्रोश मार्च
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय बाजार के गोला रोड में एक गल्ला व्यवसायी की अपराधियों द्वारा की गई गोली मारकर हत्या के विरोध में मंगलवार को रालोजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आक्रोश मार्च निकालकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए जोरदार नारेवाजी की।
पार्टी के जिलाध्यक्ष पारस गुप्ता के नेतृत्व और दलित सेवा के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम कुमार दाहा के अगुवाई में यह आक्रोश मार्च यहां गांधी मैदान से निकलकर गोला रोड, पातेपुर रोड, पुल रोड, समस्तीपुर रोड, थाना चौक सहित विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए गांधी स्मारक पर पहुंची। जहां पर सभा की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि बिहार में अपराधी घटनाएं काफी बढ़ गई है। लोग सुरक्षित नहीं है। लोगों को सरेशाम अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। यहां पर कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस मौके पर छात्र जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन, युवा जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, प्रदेश महासचिव शिवनाथ पासवान, जयप्रकाश नकुल, महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान, देसरी के बालेंद्र दास, बिदुपुर के राजकुमार सिंह, राजपाकर के नागेंद्र सिंह, दिनेश पांडेय, बबलू पासवान, मनीष पासवान, गोलू कुमार, अमित कुमार, राहुल कुमार, उमा पासवान, मनोज पासवान, खोभारी राय, विधिकान्त ठाकुर, सुनील पासवान आदि थे।
