June 6, 2025

NR INDIA NEWS

News for all

गंगा दशहरा पर हजारों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

गंगा दशहरा पर हजारों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
महुआ। रेणु सिंह

गंगा दशहरा पर गुरुवार को महुआ से हजारों की संख्या में श्रद्धालु नारायणी स्नान के लिए हाजीपुर पहुंचे। उन्होंने स्नान कर सूरज देवता को जलार्पित कर पूजन किया और घर परिवार में सुख शांति के साथ हर लोगों को निरोग होने के लिए मन्नत मांगी।
महुआ से श्रद्धालु एक भोर से विभिन्न गाड़ियों पर सवार होकर नारायणी स्नान के लिए निकले। गाड़ियों पर तो महिला श्रद्धालु गीत गाते हुए जा रही थी। उनमें भक्ति और उत्साह चरम पर था। बताया जाता है कि शुक्ल पक्ष दशमी को ही पावनी गंगा धरती पर अवतरित हुई थी। उनके अवतरित दिवस पर लोगों ने उनका पूजन कर धरती पर सदैव जल की पूर्ति करने रहने के लिए प्रार्थना की। इधर गंगा दशहरा पर महुआ के कालीघाट स्थित विभिन्न मंदिर, शिव मंदिर जवाहर चौक, पंचमुखी चौक, डुमरी, मटियारा, बोअरिया, कोआरी, कड़ियों, बिरना, नारायणपुर, श्री द्वारका कैलाश धाम सरसई सरोवर, विष्णु मंदिर सेहान, शक्तिपीठ गोविंदपुर, गायत्री शक्तिपीठ रानीपोखर डुमरी आदि जगहों पर पूजा पाठ के लिए भीड़ रही। डुमरी गायत्री शक्तिपीठ पर हवन यज्ञ के साथ गुरु गोष्ठी हुई। वहीं शाम में दीप यज्ञ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.