June 6, 2025

NR INDIA NEWS

News for all

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
महुआ। रेणु सिंह

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी दीदीयो ने विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को पौधरोपण कर लोगों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके द्वारा कुशहर में महिला संवाद के बाद पौधारोपण किया गया।
यहां समूह की वर्षा कुमारी, अनिता कुमारी, राखी कुमारी, कविता कुमारी, राजवती कुमारी, अमृता कुमारी, सुनीता कुमारी, सुलेखा, सरिता, रेखा, पिंकी कुमारी आदि ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर पधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को पर्यावरण बचाने और हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाने की नसीहत दी। उनके द्वारा बताया गया कि जब तक धरती पर पेड़ पौधे हैं, तब तक जीवन सुरक्षित है। जिस अनुपात में वृक्षों को काटा जा रहा है। पर्यावरण पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में हर व्यक्ति को पौधे लगाने की जरूरत है। महुआ गोला रोड में डॉ महेश चौधरी, जवाहर चौक पर डॉ केसी विद्यार्थी, पातेपुर रोड में डॉ बी डी सिंह, सिंहराय पूर्वी में समाजसेवी सत्येंद्र कुमार, जवाहर चौक के पास डॉ चंचल और सुरभि द्वारा भी पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.