March 15, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पूर्व पैक्स अध्यक्ष फरींदा प्रसाद सिंह के निधन पर शोक की लहर, रिपोर्ट नसीम रब्बानी

पूर्व पैक्स अध्यक्ष फरींदा प्रसाद सिंह के निधन पर शोक की लहर, रिपोर्ट नसीम रब्बानी
जंदाहा:-25/07/2021
जंदाहा प्रखंड के चांदसराय पंचायत के लंबे समय तक पैक्स अध्यक्ष रहे फरींदा प्रसाद सिंह का आज निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही चांदसराय पंचायत सहित जंदाहा प्रखंड के पूरे इलाकों में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके निधन पर उनके समकक्ष साथी रहे महेन्द्र ठाकुर ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे सरल स्वभाव एवं कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। वे 1987 से 2011 तक जंदाहा एवं 2011 से 2019 तक चांदसराय पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रहे थे। उनके निधन से प्रखंड में सहकारिता आंदोलन के एक युग का अंत हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र शेष प्रसाद सिंह, प्रो.अमिय प्रसाद सिंह ,पुत्रवधु ,दो पौत्र एवं दो पौत्री छोड़ कर गए है।
एआईएसएफ के राज्य परिषद सदस्य उत्तम कुमार ठाकुर ने उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इनके निधन को पूरे प्रखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
उनके निधन पर उदय सिंह, डॉ बेनी प्रसाद सिंह, मुखिया त्रिवेणी कुमार चौधरी,सरपंच रवि कुमार चौधरी, पैक्स अध्यक्ष सुधीर कुशवाहा, दिनेश कुमार चौधरी, मिथलेश चौधरी, सीतेश कुमार सिंकु, राजेश कुमार रिंक, उमेश कुमार, रविन चौधरी,बिपीन बिहारी सिंह, कन्हैया राय, प्रो. प्रकाश चंद्र,भाकपा नेता प्रमोद कुमार चौधरी, उत्तम कुमार ठाकुर, राजद प्रखंड अध्यक्ष राजेश ठाकुर,जदयु नेता रामनरेश ठाकुर,मनीष कुमार, चंदन ठाकुर, उमेश दास ,शमशेर चौधरी आदि ने भी उनके शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरा शोक प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.