June 12, 2025

NR INDIA NEWS

News for all

अष्टयाम यज्ञ को लेकर 501 महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा

अष्टयाम यज्ञ को लेकर 501 महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा

माथे पर गंगाजल से भरा कलश लेकर किया नगर भ्रमण, यह को लेकर भक्ति चढ़ी परवान

रिपोर्ट :रेणु सिंह, महुआ वैशाली

प्रखंड की गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत हुसेनीपुर स्थित रामजानकी ठाकुरबारी पर 24 घंटे की अष्टयाम यज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 501 महिलाओं ने गंगाजल से भरा कलश लेकर नगर भ्रमण किया और लोगों को शांति, सद्भाव और अपनत्व का संदेश दिया।
यह कलशयात्रा रामजानकी ठाकुरबाड़ी से निकलकर गांव के काली स्थान पहुंची। यहां पहलेजा धाम से मंगाए गए पवित्र गंगाजल को मंत्रोच्चारण के बीच कलश में भर गया। यहां से महिलाएं नगर भ्रमण करते हुए 5 किलोमीटर की यात्रा तय कर यज्ञ स्थल पहुंची। जहां पर विधिवत कलश को स्थापित किया गया। कलश यात्रियों के साथ आर्केस्ट्रा ट्रॉली भक्ति गीत गाते हुए चल रहे थे। वहीं साथ में अन्य श्रद्धालुओं के भीड़ हाथ में सनातन धर्म के झंडा लिए देवी देवताओं के जय घोष करते चल रहे थे। रास्ते में कलश यात्रियों की सेवा में लोग लगे थे। तपती धूप में जलती सड़क पर लोग पानी छिड़क रहे थे। ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो। प्रतिकूल मौसम के बावजूद कलश यात्रियों में उत्साह, उमंग और भक्ति चरम पर था। बताया गया कि ग्रामीणों के सहयोग से अष्टयाम यज्ञ हो रहा है। जिसमें नवल सिंह, राजू सिंह, रंजीत सिंह, अमित कुमार, विमल सिंह, राजकुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, पारस सिंह, अमरनाथ सिंह, अनिल, संजय, सुबोध, गांधी सिंह, सौरभ, शशि, मनोज, महेश सिंह, रामकृपाल सिंह आदि सक्रिय रूप से लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.