June 17, 2025

NR INDIA NEWS

News for all

स्टार इंडिया ने रेड रेंजर्स को 06 अंक से पछारकर बिहार वूमेंस खो-खो लीग सीजन 2 में बनी चैंपियन

1 min read

स्टार इंडिया ने रेड रेंजर्स को 06 अंक से पछारकर बिहार वूमेंस खो-खो लीग सीजन 2 में बनी चैंपियन

महुआ। रेणु सिंह


प्रखंड की फुलवरिया पंचायत अंतर्गत कढनिया स्थित वाईएनआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन पर चल रहे राज्य स्तरीय पांच दिवसीय डे नाइट खो-खो लीग का समापन रविवार की रात उत्सवी माहौल में किया गया।
खेल में स्टार इंडिया ने रेड रेंजर्स को 06 अंक से पराजित कर चैंपियन बनीं। खेल में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए स्टार इंडिया की टीम ने पूरे 12 अंक लाए। जबकि जवाब में खेलते हुए रेड रेंजर्स की टीम 6 अंक पर ही सिमट गई। यहां 5 दिनों तक खेल रोमांचक हुआ। जिसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ होती रही। सोमवार को बताया गया कि खेल को बढ़ावा देने के लिए सीजन -2 का आयोजन खो खो बिहार एसोसिएशन के द्वारा किया गया। खेल समापन के मौके पर मुखिया संजीत कुमार के अलावा रमन आजाद, रेणु सिंह, कमलेंद्र राम राजू राय आदि मुख्य रूप से उपस्थित होकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार के अलावा नीरज कुमार पप्पू, अमित कुमार सिंह, चंदन कुमार, कुमार गौतम, अभिषेक नारायण, सन्नी कुमार, नितेश कुमार, हरिमोहन सिंहआदि सक्रिय होकर पांच दिवसीय खेल का समापन कराया। यहां चकाचौंध रौशनी में विभिन्न जिलों से आए महिला खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। सेमी फाइनल का मुकाबला स्टार इंडिया और गोल्डन गर्ल्स के बीच हुआ। जिसमें स्टार इंडिया 16 तो गोल्डन गर्ल्स 06 अंक प्राप्त किया। इस तरह स्टार इंडिया ने 10 अंक से खेल जीत लिया। बेस्ट प्लेयर लक्ष्मी कुमारी रही। दूसरे सेमी फाइनल मुकाबला ब्लू ब्लेजर्स और रेड रेंजर्स के बीच हुआ। इस खेल को रेड रेंजर्स ने 02 अंक से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। बेस्ट प्लेयर का खिताब स्वेता कुमारी को दिया गया। फाइनल मैच में स्टार इंडिया एवं रेड रेंजर्स के बीच जमकर मुकाबला हुआ। इस मुकाबले ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कांटे की टक्कर हूई। इसमे 12-6 के स्कोर प्राप्त कर स्टार इंडिया ने 06 अंक से खेल जीत लिया। बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड रेड रेंजर्स के खिलाड़ी गुंजन कुमारी को मिला। बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट स्टार इंडिया की लक्ष्मी कुमारी को दिया गया। आयोजन में पूर्व खेल मंत्री शिवचंद्र राम, स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन, लोजपा नेता संजय सिंह, अमित सिंह, हिंदुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार का सराहनीय सहयोग रहा। सोमवार को विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों को विदाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.