कांग्रेस पार्टी की ओर से वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड में सामाजिक न्याय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कांग्रेस पार्टी की ओर से वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड में सामाजिक न्याय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नेता रंजीत पंडित ने की, जबकि संचालन कांग्रेस नेता मनीष पासवान ने किया।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कन्हैया कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार बनती है, तो सामाजिक न्याय को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “जिसकी जितनी संख्या, उसकी उतनी भागीदारी” के सिद्धांत पर अमल करते हुए सभी वर्गों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।
डॉ. कुमार ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर शिक्षा के क्षेत्र में युद्ध स्तर पर कार्य किया जाएगा और रोज़गार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक नौकरी और स्वरोज़गार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
इस अवसर पर संवाद कार्यक्रम के संयोजक संजय कुमार राय, पप्पू यादव, बौनी देवी, उत्तम ठाकुर ने शॉल एवं बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। सभा को सिवान जिला के कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, कांग्रेस के वरीय नेता रजनीकांत पाठक, जंदाहा प्रमुख ओम प्रकाश सहनी, कांग्रेस कमिटी जंदाहा अध्यक्ष राजेश कुमार राजू, देसरी जिला परिषद सदस्य मोहित पासवान सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर इंटक के जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, कांग्रेस नेता राजकिशोर चौधरी, कुमार गौतम, मो. नासीर, राजापाकर प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार शर्मा, पवन झा, देव कुमार चौधरी, एनएसयूआई के नेता अरविंद आजाद, शिवराज यादव, सुबोध पासवान के अलावे प्रशांत कुमार लक्की, अभिषेक कुमार, बाबूलाल सिंह, राशिद, अभिषेक, पंकज पासवान, मुकेश पटेल, एआईएसएफ के प्रकाश कुमार, सफदर, बच्चा बाबू, चंदन कुमार पासवान के अलावे हजारों लोग मौजूद थे।