May 3, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न ।

महुआ अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ (वैशाली) अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक महुआ एसडीएम किसलय कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला समिति के सदस्यगण, स्थानीय विधायक प्रतिनिधि, सभी प्रखंडों के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं ए जी एम महुआ उपस्थित थे।
बैठक में जन वितरण प्रणाली से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। कुछ सदस्यों द्वारा यह बताया गया कि कुछ डीलर लाभुकों से तीन माह तक अंगूठा लगवाकर केवल दो माह का ही अनाज वितरण कर रहे हैं। वहीं, कम तौलाने की समस्या भी उजागर की गई।
इस संदर्भ में ए जी एम महुआ द्वारा बताया गया कि अरवा चावल के उठाव में कठिनाई हो रही है। इस पर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि उठाव की जिम्मेदारी निर्धारित रोस्टर के अनुसार ए जी एम की है, और उन्हें डी एस डी ट्रांसपोर्टर्स को अनुशासन में रखते हुए सभी डीलरों को समय से एवं उचित मात्रा में अनाज उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
सभी आपूर्ति पदाधिकारी को यह निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के डीलरों द्वारा किसी भी प्रकार की घटतौली न होने दें, लाभुकों से नियमित रूप से फीडबैक लें, और किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना शीघ्र अनुमंडल कार्यालय को दें।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि शिकायतें सत्य पाई जाती हैं ,तो संबंधित आपूर्ति पर अधिकारी एवं ए जी एम के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.