June 20, 2025

NR INDIA NEWS

News for all

चेहराकला के चवर में एक महिला का पुलिस ने अर्धजल शव किया बरामद

चेहराकला के चवर में एक महिला का पुलिस ने अर्धजल शव किया बरामद

महुआ। रेणु सिंह

महुआ अनुमंडल के कटहरा थाना अंतर्गत चेहराकलां गांव के करसहिया चंवर में ब्रह्म स्थान पोखर के समीप गुरुवार को एक महिला का अर्धजला शव पुलिस ने बरामद किया है। जिसे जांच के लिए हाजीपुर भेजा गया।
मृतिका 23 वर्षीया नीतू कुमारी बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार चेहराकलां गांव निवासी राम बालक राम के पुत्र अमरेश कुमार की शादी मुजफ्फरपुर जिले पीयर थाना के पीरापुर गांव निवासी लखीन्द्र राम ने अपनी पुत्री नीतू कुमारी के साथ 2019 में हुईं थी। शादी के बाद नीतु कुमारी ने एक बच्चे को जन्म दिया। वह 10 माह की बच्ची भी गायब बताए जा रहा है। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व ही अमरेश कुमार ने पत्नी को मायके से बुला कर लाया था। बुधवार की रात में खाना बनाने को लेकर घर में विवाद हुआ। इसी विवाद में नीतू की हत्या कर दी गई। गुरुवार को करीब दस बजे नीतू के पति ने ससुराल फोन कर बताया की उसकी हालत गंभीर है। यह सूचना मिलते ही मृतक के माता पिता समेत अन्य सगे संबंधि पहुंचे। जहां पुत्री के घर का दरवाजा बंद पाकर हैरत में पड़ गये। जब वे दामाद से मोबाइल से सम्पर्क किए तो कोई माकूल जवाब नहीं दिया। जब अपने स्तर से खोज बीन शुरू किया तो पता चला कि नीतू की हत्या कर शव को जलाया गया। इस बीच उन्होंने सूचना पुलिस को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.