April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कचरे कि अंबार से बीमारी फैलने की आशंका विभूतिपुर/समस्तीपुर

कचरे कि अंबार से बीमारी फैलने की आशंका

विभूतिपुर/समस्तीपुर

विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज नरहन वार्ड नंबर 5 विक्कू डेकोरेशन पॉइंट के सामने दुकान तथा घर से निकले कचरे का अंबार लगा रहता है I स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि जिस वजह से उस जगह के आसपास के ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है I और हमेशा गंभीर बीमारी फैलने का डर बना रहता है I बारिश के मौसम में कचरे और भी बहुत ज्यादा बदबू करने लगती है और उसी जगह कचरा रोड पर भी इधर-उधर बिखरा रहता है I जिस वजह से आने जाने वाले राहगीरों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है I ऐसा लगता है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी इस और ध्यान नहीं जाता है। जल्द ही इस समस्या का निदान नहीं किया गया तो आसपास के क्षेत्र में गंभीर बीमारी फैलने की आशंका बनी रहेगी I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.