मोहर्रम त्यौहार को लेकर शांति शांति की बैठक
मोहर्रम त्यौहार को लेकर शांति शांति की बैठक
ताजपुर / समस्तीपुर ( अब्दुल कादिर ) : – – . ताजपुर आदर्श थाना परिसर में मोहर्रम त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मोहर्रम जुलूस के सभी अखाड़े के नेतृत्व कर्ताओं से मोहर्रम त्यौहार के दिन क्षेत्र में आपसी प्रेम, भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से रुटचार्ट का पालन करते हुए जुलूस निकालने को कहा गया। साथ ही आम नागरिकों जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों से त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने में सहयोग करने की विशेष अपील की गई। वरीय पुलिस पदाधिकारी एएसपी संजय कुमार पांडेय ने कहा कि जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों व गड़बड़ी की कोशिश करनेवालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। मौके पर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम, मुफ्फसिल इंस्पेक्टर संदीप कुमार, नप चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष चौधरी, तबरेज आलम, अब्दुल मालिक, अबु नसर, राजीव सूर्यवंशी आदि मौजूद थे।
