प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बीएलओ के साथ की बैठक
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बीएलओ के साथ की बैठक
महुआ। रेणु सिंह
मतदाता पुनरीक्षण को लेकर गुरुवार को यहां प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी बीएलओ के साथ बैठक की और उन्हें इस कार्य को निष्ठा और ईमानदारी के बीच करने को कहा। वही मतदाता पुनरीक्षण कार्य में को गतिशील बनाने के लिए भी निर्देश दिया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार ने कहा कि यह राष्ट्रीय कार्य को निष्ठा और ईमानदारी के बीच पारदर्शिता बढ़ाते हुए करना है। किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं कटे। इसके लिए विशेष ध्यान देना है। वहीं अपात्र मतदाताओं को सूची से नाम हटाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने मतदाताओं में जागरूकता अभियान चलाने को भी कहा। इधर मतदाता पुनरीक्षण कार्य में आम मतदाताओं को विशेष अभिरुचि नहीं देखी जा रही है। वहीं लोगों का कहना है कि यह मौसम खेती विरादरी का है। इलाका किसानों का है और किसान परिवार खरीफ फसल लगाने की तैयारी को लेकर चिंतित है। ऐसे में इस वक्त मतदाता पुनरीक्षण पर उनका विशेष ध्यान नहीं है।
