March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गोरौल प्रखंड में मुहर्रम को लेकर तैयारी शुरू

गोरौल प्रखंड में मुहर्रम को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है. इसको लेकर जगह जगह कुरानख्वानी मिलाद किया जा रहा है वहीं मुस्तफापुर हरशेर में गुलाम रसूल शाह वारसी के मजार शरीफ पर मुहर्रम को लेकर गुरुवार को शोहदाए कर्बला कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. जिसमें खतिब मौलाना कारी जावेद अख्तर फैजी , मौलाना हाशिम, मौलाना गुलाम मुर्तजा ,मौलाना नसीम अहमद, मौलाना शमीम अख्तर, नांत खां अनवारु हक ने मुहर्रम और इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के जिंदगी पर खिताब करते हुए बताया कि इमाम हुसैन जुर्म और नाइंसाफी के लिये लड़ते हुए कर्बला के मैदान में भुखे प्यासे अपने बहत्तर साथियों के साथ शहीद हो गये. इस, कांफ्रेंस के जरिए आम लोगों को बहुत कुछ सिखने का मौका मिलता है . कार्यक्रम में मो निजाम उर्फ परवेज, शमशाद अहमद, इम्तियाज अहमद, इरशाद अहमद, अंसार अहमद, फैज वारिस, मो जमाल, रजी रहमान सहित कई लोग उपस्थित थे. रिपोर्ट जाहिद वारसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.